Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

मुज़फ्फरपुर के सदर अस्पताल में अचानक पहुंचे डीएम कुमार गौरव, जांच के दौरान दिए निर्देश। मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी कुमार गौरव ने शुक्रवार को सदरअस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी वार्ड, शिशु वार्ड, एमसीएच, दवा वितरण केंद्र तथा अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्ध सुविधाओं को लेकर फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि सरकार के निर्धारित मानकों एवं दिशानिर्देशों के अनुरूप सभी स्वास्थ्य सेवाएं मरीजों को गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समय पर उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही अस्पताल में साफ-सफाई, दवा की उपलब्धता और उपचार व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

Musahri, Muzaffarpur | Jun 26, 2026