सालासर यात्रियों के लिए निशुल्क भंडारे का शुभारंभ
एनएच-52 पर कांकड़ धाम वाले बाबा भंडारे में श्रद्धालुओं ने लिया भाग, भक्तिमय माहौल में हुआ आयोजन
चूरूः राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-52 स्थित कांकड़ धाम वाले बाबा मंदिर में सालासर पैदल यात्रियों के लिए भंडारे का शुभारंभ बुधवार को भगत पवन कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने बताया कि भंडारे में चाय, नाश्ता, भोजन, विश्राम व दवाईयों की निशुल्क व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में भंवर प्रजापत, ओम सिंह, पवन कुमार सैनी, मनोज कुमार सैनी, जयचंद प्रजापत, सौरभ सिंह, गोपी प्रजापत, कुलदीप प्रजापत, करण शर्मा व मोतीलाल सैनी सहित अनेक पदाधिकारियों ने भंडारे में पैदल यात्रियों की सेवा की। इस दौरान सभी श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में भागीदारी निभाई। भंडारे के शुभारंभ पर उपस्थित भगतों ने सेवा और श्रद्धा के भाव के साथ कार्यक्रम में सहयोगी भूमिका निभाई।
#follower #foryoupage #foryoupageシ #trending #trendingfacebook #highlights
#highlightseveryone #photography
#photooftheday #salasarbalaji
Churu, Churu | Oct 21, 2026