
सोलन जिले के अंतर्गत हिमाचल किसान सभा सोलन ब्लॉक का सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। सम्मेलन में किसानों की आय सुरक्षा, स्थानीय स्तर पर उद्योग स्थापना, और कृषि नीतियों में सुधार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
प्रमुख प्रस्ताव
सम्मेलन में सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पारित किए गए:
प्रत्येक फसल के लिए एमएसपी की गारंटी: किसानों को उनकी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी प्रदान करने की मांग की गई, जो स्वामीनाथन आयोग की C2+50% फॉर्मूले पर आधारित हो।
सोलन में टमाटर और लहसुन आधारित उद्योगों की स्थापना: स्थानी किसानों की उपज के मूल्य संवर्धन के लिए सोलन जिले में टमाटर और लहसुन आधारित प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना की मांग की गई।
मुक्त व्यापार समझौते (FTA) के विरोध में प्रस्ताव: भारत-अमेरिका सहित सभी द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुक्त व्यापार समझौतों को रद्द करने की मांग की गई, जो किसानों के हितों के प्रतिकूल पाए गए हैं।
बीज विधेयक 2025 के विरोध में प्रस्ताव: प्रस्तावित बीज विधेयक 2025 को वापस लेने की मांग की गई, जिससे किसानों की बीज संप्रभुता और राज्य के अधिकारों की रक्षा हो सके।
नई कार्यकारिणी का गठन
सम्मेलन में 25 सदस्यीय नई ब्लॉक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया:
पदाधिकारी:
अध्यक्ष: श्री मनोहर मेहता
सचिव: नीतीश ठाकुर
कोषाध्यक्ष: चंद्र दत्त शर्मा
उपाध्यक्ष: नवल किशोर और श्रीमती सुमन
संयुक्त सचिव: श्री रवि कांत और सदानंद
मीडिया सचिव: श्री अमन और टेक चंद
सचिवालय सदस्य: श्री भुवन ठाकुर, मोहित वर्मा
अन्य 25 सदस्यों को समिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
कार्य समीक्षा और भविष्य की योजना
सम्मेलन में पिछले दो वर्षों के कार्यकाल की समीक्षा की गई और किसानों के हितों को आगे बढ़ाने के लिए भविष्य की कार्ययोजना तैयार की गई। स्थानीय किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर ब्लॉक समिति 18 सितंबर, 2026 को विरोध प्रदर्शन आयोजित करेगी।