
भगवान वाल्मीकि जी की शोभा यात्रा का भव्य स्वागत, आकाश बतरा ने किया नमन!
यमुनानगर। भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा का कांग्रेस नेता आकाश बतरा ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया और भगवान वाल्मीकि जी के चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। भगवान वाल्मीकि जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ भाग लिया और भगवान वाल्मीकि जी के विचारों एवं शिक्षाओं को याद किया।
इस अवसर पर आकाश बतरा ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी का जीवन और उनकी शिक्षाएं संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने रामायण की रचना करके समाज को सत्य, मर्यादा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। भगवान वाल्मीकि जी ने अपने विचारों और रचनाओं के माध्यम से मानवता, समानता और सदाचार का संदेश दिया।
आकाश बतरा ने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को मजबूत करने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। हमें महापुरुषों की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।
उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस की सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता, शांति और भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान कार्यक्रम में नरेश वाल्मीकि, अभी वालिया,वरदान,ऋतिक,अजय,वायु,अमन बिरला,मनदीप,शिवम,राहुल, अज्जु,मनीष,करण, विनीत,शिवम,अर्जुन,मनीष उपास्थि रहे।