Public App Logo
*थाना उभांव जनपद बलिया पुलिस टीम द्वारा विक्षिप्त लड़की के साथ दुष्कर्म करने व अभियुक्त का साथ देने वाले कुल 03 नफर वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार ।* *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री रजनीश कुमार के कुशल के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश पाठक के कुशल नेतृत्व में थाना उभांव पुलिस को मिली सफलता । उल्लेखनीय है कि दिनांक 13.08.2026 को वादिनी द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थाना पत्र देकर शिकायत किया गया कि मेरी पुत्री जो मानसिक रूप से मन्दबुद्धि हैं, मेरी बेटी के साथ राजनाथ पुत्र स्व0 सुदर्शन निवासी शाहपुर अफगा थाना उभांव जनपद बलिया के द्वारा बार-बार दुष्कर्म किया जा रहा था जिससे वह गर्भवती हो गयी है तथा घर जाकर पूछने पर अनिल कश्यप पुत्र राजनाथ व भोला पुत्र स्व0 सुदर्शन निवासीगण शाहपुर अफगां थाना उभाँव जनपद बलिया द्वारा माँ बहन की भद्दी- भद्दी गालियां व जान से मारने की धमकी देते है, इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0 185/2026 धारा 64(2)(k),64(2)(m),352,351(3) बीएनएस बनाम राजनाथ उपरोक्त के पंजीकृत हुआ । इसी क्रम मे आज दिनांक 14.08.2026 को थाना उभांव बलिया प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश पाठक मय टीम द्वारा देखभाल क्षेत्र करता हुआ क्षेत्र मे मामूर था कि मुखबीर खास ने सूचना दिया कि मु0अ0सं0 185/26 से सम्बन्धित *01 नफर अभियुक्त राजनाथ प्रसाद पुत्र स्व0 सुदर्शन निवासी शाहपुर अफगा थाना उभांव जनपद बलिया* इस समय स्वास्तिक होटल भरौली गोविन्दपुर बक्सर बिहार मे रूका हैं, मुखबीर खास सूचना पर विश्वास कर 01 नफर अभियुक्त राजनाथ प्रसाद उपरोक्त को स्वास्तिक होटल के कमरा नं0 105 से दिनांक 14.08.2026 समय लगभग 00.10 बजे गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर लाकर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय भेजा गया तथा उ0नि0 सुमित कुमार देखाभाल क्षेत्र करता चौकिया मोड पर थे कि प्र0नि0 द्वारा बताया गया कि अभियुक्तगण अनिल कश्यप पुत्र राजनाथ व भोला पुत्र स्व0 सुदर्शन निवासीगण शाहपुर अफगां थाना उभाँव जनपद बलिया अपने घर शाहपुर अफगा मौजुद हैं । जिनसे नोटिस अन्तर्गत धारा 35(3) बीएनएसएस का तामिला हेतु कहा गया तामिला से इनकार किया ऐसी स्थिति मे अभियुक्तगण *02 नफर अभियुक्तगण 01. अनिल कश्यप पुत्र राजनाथ व भोला पुत्र स्व0 सुदर्शन निवासीगण शाहपुर अफगां थाना उभाँव जनपद बलिया* उपरोक्त को समय 10.30 बजे गिरफ्तार करते हुए थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया । *पंजीकृत अभियोग-* 1. मु0अ0सं0 185/2026 धारा 64(2)(k),64(2)(m),352,351(3) बीएनएस थाना उभांव बलिया । *गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-* 1. राजनाथ पुत्र स्व0 सुदर्शन निवासी शाहपुर अफगा थाना उभांव जनपद बलिया । 2. अनिल कश्यप पुत्र राजनाथ निवासी शाहपुर अफगां थाना उभाँव जनपद बलिया । 3. भोला पुत्र स्व0 सुदर्शन निवासी शाहपुर अफगां थाना उभाँव जनपद बलिया । *गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-* 1. प्र0नि0 दिनेश पाठक थाना उभांव जनपद बलिया 2. उ0नि0 सुमित कुमार थाना उभांव जनपद बलिया 3. का0 सर्वजीत गुप्ता थाना उभांव जनपद बलिया 4. का0 दीपक यादव थाना उभांव जनपद बलिया 5. का0 विक्रम सिंह थाना उभांव जनपद बलिया 6. का0 जितेन्द्र मौर्या थाना उभांव जनपद बलिया 7. का0 पवन मिश्रा थाना उभांव जनपद बलिया 8. का0 विक्की यादव थाना उभांव जनपद बलिया 9. का0 प्रवीण यादव थाना उभांव जनपद बलिया 10. म0का0 अपर्णा मिश्रा थाना उभांव जनपद बलिया 11. म0का0 आयुषी मिश्रा थाना उभांव जनपद बलिया *सोशल मीडिया सेल* *बलिया पुलिस ।* - Ballia News