स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वार्ड नंबर 13, बन्डा बाजार के सभासद मोहम्मद हारून ने समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति का पर्व है। यह दिन हमें स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों और महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाने तथा राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देने की अपील की।
मोहम्मद हारून ने कहा कि हम सभी को मिलकर देश की तरक्की और खुशहाली के लिए कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर उन्होंने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
मोहम्मद हारून
सभासद, वार्ड नं. 13
बन्डा बाजार