अररिया में वज्रपात का कहर, एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत...
अररिया से इस वक्त बेहद दुखद खबर सामने आई है। तरौना भोजपुर पंचायत के अररबाड़ी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शनिचर भगत, वीरेंद्र भगत और कन्हैया भगत के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। 🙏
#Araria #अररिया #Vajrapat #वज्रपात #LightningStrike #BiharNews #ArariaNews #BreakingNews #Bihar #दुखदघटना #LatestNews