जहानाबाद के मखदुमपुर प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय माछिल से जुड़ा एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में स्कूल के एक शिक्षक और शिक्षिका सीढ़ियों पर अशोभनीय हरकत करते नजर आने का दावा किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि स्कूल संचालन के दौरान किसी ने मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में चर्चा तेज हो गई है. वहीं, संबंधित शिक्षक और शिक्षिका ने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।।
#जहानाबाद
Mokameh, Patna | Nov 24, 2026