नीट-2026 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी: परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के लिए चलेगी निःशुल्क बस सेवा
मुरैना में 21 जून 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली नीट-2026 परीक्षा के लिए जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु निःशुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई है। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के मार्गदर्शन में 4 बसों का संचालन बैरियल चौराहा स्थित यातायात पुलिस थाना से किया जाएगा। अभ्यर्थी इन बसों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंच सकेंगे। जिला प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।
#NEET2026 #MorenaNews #FreeBusService #NEETExam #DistrictAdministration #EducationNews #Morena #MPNews #Students