ब्रेकर विवाद में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
#देवरिया जनपद के लार थाना क्षेत्र के भीकम छपरा में सड़क पर ब्रेकर बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। घायल रामेश्वर तिवारी (50) की इलाज के दौरान मौत हो गई। एसपी अभिजित आर. शंकर ने मौके का निरीक्षण किया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें गठित की गई हैं। मौके पर पुलिस तैनात है।