देहरदा पावर हाउस में घुसीं दर्जनों गायें, बड़ा हादसा होने की आशंका
शिवपुरी-कोलारस क्षेत्र के देहरदा पावर हाउस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विद्युत विभाग की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल वीडियो में पावर हाउस परिसर के अंदर दर्जनों गायें घूमती नजर आ रही हैं, जबकि ऐसे संवेदनशील स्थानों पर आम लोगों के प्रवेश तक की अनुमति नहीं होती।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि किसी गाय का संपर्क विद्युत उपकरणों या करंट प्रवाहित हिस्सों से हो जाए तो गंभीर हादसा हो सकता है और पशुओं की जान भी जा सकती है। लोगों ने बताया कि पावर हाउस में सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम दिखाई नहीं दे रहे हैं, जिसके चलते पशु परिसर के अंदर पहुंच गए।
#monupradhan #shivpuri मोनू प्रधान पत्रकार कोलारस Collector Shivpuri