
Sambhal पांच अलग अलग प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतकर कु. यशिका ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव
चन्दौसी। श्री अक्रूर जी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, चन्दौसी की कक्षा 11वी की छात्रा कु. यशिका ने 13वीं शैक्षिक जिला क्रीड़ा रैली में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच अलग-अलग दौड़ प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
कु. यशिका ने 400 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़ और 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके साथ ही 4×400 मीटर रिले तथा क्रॉस कंट्री रेस में भी स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कु. यशिका को जूनियर बालिका वर्ग की चैंपियनशिप ट्रॉफी भी प्रदान की गई। लगातार पांच स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतना उनकी मेहनत, लगन और खेल प्रतिभा को दर्शाता है।
छात्रा की इस उपलब्धि पर श्री अक्रूर जी कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज, चन्दौसी में खुशी का माहौल है। विद्यालय परिवार ने कु. यशिका की इस शानदार सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही इस उपलब्धि को विद्यालय के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।