#अलीगढ़ में बेलगाम हुआ नशे का कारोबार, केमिस्ट दुकानों से बिक रहा मौत का सामान’? अलीगढ़ में नशे के बढ़ते कारोबार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप हैं कि कुछ केमिस्ट दुकानों पर अवैध कुट्टू टिंचर 86% अल्कोहल कफ सिरप अन्य नशीले पदार्थों का दुरुपयोग खुलेआम हो रहा है। इसका सबसे बड़ा असर मजदूर वर्ग, युवाओं और गरीब परिवारों पर पड़ रहा है। कई घर बर्बादी की कगार पर हैं, परिवार टूट रहे हैं और भविष्य अंधकार में जा रहा है। सवाल यह है कि कानून की खामियों और लापरवाही का फायदा उठाकर चल रहे इस कथित कारोबार पर आखिर कब लगाम लगेगी? एक व्यक्ति या व्यवस्था को बचाने की कीमत आखिर कितने परिवारों को चुकानी पड़ेगी? यह सिर्फ कानून नहीं, पूरे समाज की चिंता का विषय है। मामला देहली गेट थाने का बताया जा रहा है,
#aligarhdailynews #ViralFacebook #AligarhNews #onfollowers #AligarhPolice #UPNews #UPPolice
Koil, Aligarh | Jun 2, 2026