अधिकारियों के पहुंचने से पहले भागे संचालक: लखनऊ अग्निकांड के बाद एक्शन में प्रशासन
लखनऊ अग्निकांड के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर है। इसी कड़ी में बुधवार को जिला अग्निशमन अधिकारी विशाल रामानुज गौड़, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानंद और तहसीलदार देवेंद्र यादव के नेतृत्व में टीम जिले के कोचिंग संस्थानों की जांच करने पहुंची।
लेकिन अधिकारियों के कदम रखते ही कोचिंग संस्थानों में हड़कंप मच गया। टीम के पहुंचने से पहले ही नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले संचालक आनन-फानन में कोचिंग बंद कर मौके से फरार हो गए।
प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि बिना फायर एनओसी और सुरक्षा मानकों के चल रहे कोचिंग संस्थानों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।