मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी भोजीपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा
#बरेली। थाना भोजीपुर पुलिस ने मुख्यमंत्री को फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को डायल सेवा पर आई कॉल की जांच में आरोपी द्वारा मुख्यमंत्री को अभद्र भाषा का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप सही पाए गए। इस संबंध में थाना भोजीपुर में मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने 4 अगस्त 2026 को आरोपी अनिल कुमार निवासी घंघोर पिपरिया रोड, मॉडर्न विलेज, भोजीपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने कृत्य पर माफी मांगते हुए गलती स्वीकार करने की बात कही। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पहले भी इज्जतनगर और भोजीपुर थानों में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
Bareilly news Live
#Bareillypost
#Bareillypolice