#परवाणू में चलते कैंटर का अचानक खुला केबिन, वाहन हुआ बेकाबू; हादसे में चालक की मौत
#शिमला से चंडीगढ़ की ओर सेब लेकर जा रहा एक कैंटर परवाणू में दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब चलते कैंटर का अचानक केबिन खुल गया। इसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कैंटर सड़क की दूसरी ओर जाकर टीटीआर होटल के सामने पहाड़ से जा टकराया।
हादसे में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल चालक को ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
#सोलन #परवाणू #हादसा #सड़कहादसा #कैंटरहादसा #हिमाचलप्रदेश #Shimla #Solan #Parwanoo #BreakingNews #HimachalNews