Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi

#Govindpur हाईकोर्ट के आदेश के बाद कुमार सत्यम भारद्वाज ने फिर संभाला अंचल निरीक्षक का पद #गोविंदपुर : झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बाद कुमार सत्यम भारद्वाज ने एक बार फिर गोविंदपुर अंचल निरीक्षक के पद का कार्यभार संभाल लिया है। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर प्रधान सहायक उपेंद्र कुमार समेत अंचल कार्यालय के कर्मियों और राजस्व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। जानकारी के अनुसार, लातेहार जिले के बालूमाथ अंचल में पदस्थापन के दौरान एक मामले को लेकर भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग ने 24 फरवरी 2026 को विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी थी। विभाग के इस आदेश को चुनौती देते हुए कुमार सत्यम भारद्वाज ने झारखंड उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने विभाग द्वारा जारी अनिवार्य सेवानिवृत्ति के आदेश को निरस्त कर दिया। न्यायालय के फैसले के बाद कुमार सत्यम भारद्वाज ने पुनः गोविंदपुर अंचल निरीक्षक के पद का कार्यभार संभाल लिया है। इस घटनाक्रम को प्रशासनिक महकमे में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके पुनः पदभार ग्रहण करने के बाद अंचल कार्यालय के कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Purbi Tundi, Dhanbad | Jun 25, 2026

MORE NEWS

#Govindpur हाईकोर्ट के आदेश के बाद कुमार सत्यम भारद्वाज ने फिर संभाला अंचल निरीक्षक का पद #गोविंदपुर : झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के बाद कुमार सत्यम भारद्वाज ने एक बार फिर गोविंदपुर अंचल निरीक्षक के पद का कार्यभार संभाल लिया है। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर प्रधान सहायक उपेंद्र कुमार समेत अंचल कार्यालय के कर्मियों और राजस्व कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। जानकारी के अनुसार, लातेहार जिले के बालूमाथ अंचल में पदस्थापन के दौरान एक मामले को लेकर भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग ने 24 फरवरी 2026 को विभागीय कार्रवाई करते हुए उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी थी। विभाग के इस आदेश को चुनौती देते हुए कुमार सत्यम भारद्वाज ने झारखंड उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने विभाग द्वारा जारी अनिवार्य सेवानिवृत्ति के आदेश को निरस्त कर दिया। न्यायालय के फैसले के बाद कुमार सत्यम भारद्वाज ने पुनः गोविंदपुर अंचल निरीक्षक के पद का कार्यभार संभाल लिया है। इस घटनाक्रम को प्रशासनिक महकमे में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके पुनः पदभार ग्रहण करने के बाद अंचल कार्यालय के कार्यों में नई गति आने की उम्मीद जताई जा रही है। - Purbi Tundi News