
पंचकूला में एक राष्ट्र–एक चुनाव' के समर्थन में राष्ट्रपति के नाम भेजा गया ज्ञापन
'एक राष्ट्र–एक चुनाव' के समर्थन में पंचकूला में आयोजित ज्ञापन कार्यक्रम के दौरान माननीय राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा प्रबुद्ध नागरिकों ने भाग लेकर इस अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा हरियाणा के प्रदेश महासचिव सत्यप्रकाश जरावत, कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा, नगर निगम पंचकूला के मेयर शाम लाल बंसल, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, बंतो कटारिया, रंजीता मेहता, पूर्व मेयर कुलभूषण गोयल, ओमप्रकाश देवीनगर, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लतिका शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि "एक राष्ट्र–एक चुनाव" लोकतंत्र को अधिक सशक्त, पारदर्शी, प्रभावी एवं विकासोन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उनका कहना था कि इस व्यवस्था से समय, संसाधनों और जनधन की बचत होगी तथा शासन व्यवस्था अधिक सुचारु, जवाबदेह और जनहितकारी बन सकेगी।
कार्यक्रम के अंत में इस जनजागरण अभियान में शामिल सभी अतिथियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील की गई।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia