छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के सीतापुर पुराना बस स्टैंड स्थित 'श्री श्याम जनरल स्टोर' में सोमवार देर रात अज्ञात चोरों ने शटर और अलमारी तोड़कर गल्ले में रखे सवा लाख रुपये नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस थाने के ठीक पीछे स्थित इस दुकान में एक महीने के भीतर चोरी की यह दूसरी बड़ी वारदात है। सुबह जब दुकान संचालक सीताराम गोयल पहुंचे, तो सामान बिखरा मिला। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
लगातार बढ़ रही चोरी, उठाईगीरी और चेन स्नेचिंग की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों में भारी आक्रोश है। 10 दिन पहले हुई 1 करोड़ रुपये की उठाईगीरी के मामले में पुलिस अब तक खाली हाथ है, और इसी ढिलाई का फायदा उठाकर चोरों ने फिर वारदात को अंजाम दिया। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से नगर की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
#SurgujaNews #Sitapur #Ambikapur #CrimeNews #ChhattisgarhPolice #ShopTheft #PublicAnger #LawAndOrder #SurgujaUpdate #BreakingNews