आज दिनांक 18 जुलाई 2026 को जिला कृषि कार्यालय में 'आत्मा' के सौजन्य से आयोजित इस शिविर में KVK सिपाय के वैज्ञानिकों द्वारा किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया।
इसमें अरहर की उन्नत खेती (मेढ़ पर लगाना), पौधों के रोग नियंत्रण और पशुओं के टीकाकरण (गलाघोंटू बीमारी से बचाव) की तकनीकी जानकारी दी गई। कार्यशाला में शामिल 75 प्रतिभागियों को नाश्ता-भोजन के साथ एक दिन की मजदूरी व मार्ग व्यय भी दिया गया।
#Gopalganj #FarmerScientistMeet #AtmaYojana #AgricultureGopalganj #GopalganjAdministration
Information & Public Relations Department, Government of Bihar