राँची
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) रांची की टीम ने बुढ़मू अंचल कार्यालय में जमीन के म्यूटेशन के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है.
एसीबी ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया. फिर जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद राजस्व कर्मचारी और अंचल अधिकारी (सीओ) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
*क्या है पूरा मामला*
एसीबी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मांडर थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रांबे निवासी सुबोध कुमार ने एसीबी रांची में शिकायत दर्ज कराई थी.
Namkum, Ranchi | Jul 10, 2026