#जिला_पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई। निर्देश दिए कि सभी बीडीओ #वेस्ट_कलेक्शन की डेली मॉनिटरिंग करें और शौचालयों का तत्काल भुगतान करें, ताकि स्वच्छता का संदेश जाए और जन जागरूकता बढ़े।
डंप साइट की पहचान, एनओसी और 4-वे सेग्रीगेशन पर #बीडीओ_सीओ को संयुक्त कार्रवाई को कहा। पंचायत कर्मियों को वन पोषक बनाकर पौधारोपण का काम भी दिया जाए। 15वें वित्त आयोग की राशि से #स्वच्छता कर्मियों का भुगतान, किट व ई-रिक्शा मरम्मत हो। महादलित घरों में शौचालय निर्माण तेज कर भुगतान हो। सामुदायिक शौचालय सुलभ से चलवाएं। अच्छे काम पर प्रोत्साहन देने के निर्देश भी दिए। #chapra #saran #vairalpost #vairalphoto
Manjhi, Saran | Jul 23, 2026