बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: मतदान एवं मतगणना कर्मियों का रैण्डमाइजेशन संपन्न
📍 मुजफ्फरपुर: बिहार विधान परिषद निर्वाचन, 2026 को लेकर बुधवार को जिला सूचना एवं विज्ञान केंद्र (NIC), मुजफ्फरपुर में मतदान कर्मियों का तृतीय और मतगणना कर्मियों का द्वितीय रैण्डमाइजेशन किया गया।
यह प्रक्रिया तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के माननीय प्रेक्षक श्री कौशल किशोर, भा.प्र.से. की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी श्री कुमार गौरव भी मौजूद रहे।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार रैण्डमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गई।
कब होगा मतदान और मतगणना?
🔹 मतदान: 23 अक्टूबर, सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक।
🔹 मतगणना: 27 अक्टूबर, 2026।
इस अवसर पर उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सत्यप्रिय कुमार सहित संबंधित निर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
📢 तिरहूत की हर जरूरी खबर के लिए जुड़े रहें तिरहूत न्यूज़ के साथ।
#Muzaffarpur #TirhutNews #BiharElection2026 #TirhutTeacherConstituency #BiharNews
Bihar, India | Oct 21, 2026