ओडिशा। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अर्नब के प्रभाव के बीच ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में करीब 20 मछुआरे लापता बताए जा रहे हैं। ये सभी महाकालपाड़ा प्रखंड की पेटाछेला पंचायत के सबरसाही इलाके के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार, मछुआरे करीब एक सप्ताह पहले मछली और केकड़ा पकड़ने समुद्र में गए थे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला है।
मछुआरों के लॉन्चगोला द्वीप समूह के आसपास फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। जिला प्रशासन और वन विभाग की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं। आसपास के द्वीपों में भी तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
खराब मौसम और समुद्र में ऊंची लहरों के कारण तटीय क्षेत्रों में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। लापता मछुआरों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रयास जारी हैं।
#OdishaNews #CycloneArnab #MissingFishermen #Kendrapara #BreakingNews