Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi

नशामुक्त भारत अभियान के तहत तनाव प्रबंधन एवं नशे से बचाव पर कार्यशाला आयोजित झुंझुनूं, जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग के निर्देशानुसार मंगलवार को बीडीके अस्पताल स्थित एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में नशामुक्त भारत अभियान के तहत तनाव प्रबंधन, पियर प्रेशर एवं नशे से बचाव विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांभू के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर मनोचिकित्सक डॉ. कपूर थालौड़ ने प्रशिक्षणार्थी छात्राओं को तनाव प्रबंधन के प्रभावी उपायों तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जीवन में आने वाली चुनौतियों का सकारात्मक तरीके से सामना कर मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखा जा सकता है तथा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ एवं सफल जीवन जिया जा सकता है। डॉ. थालौड़ ने पियर प्रेशर (साथियों के दबाव) के कारण युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए इससे बचाव के व्यावहारिक उपाय भी बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने, सकारात्मक सोच अपनाने एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में प्राचार्य मंजू सैनी, काउंसलर डॉ. मुकेश कुमार सहित प्रशिक्षणार्थी छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सभी को जागरूक रहने तथा दूसरों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया गया। #Jhunjhunu #JhunjhunuNews IEC Jhunjhunu

Jhunjhunun, Jhunjhunu | Jun 25, 2026
नशामुक्त भारत अभियान के तहत तनाव प्रबंधन एवं नशे से बचाव पर कार्यशाला आयोजित झुंझुनूं, जिला कलक्टर डॉ. अरुण गर्ग के निर्देशानुसार मंगलवार को बीडीके अस्पताल स्थित एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में नशामुक्त भारत अभियान के तहत तनाव प्रबंधन, पियर प्रेशर एवं नशे से बचाव विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांभू के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर मनोचिकित्सक डॉ. कपूर थालौड़ ने प्रशिक्षणार्थी छात्राओं को तनाव प्रबंधन के प्रभावी उपायों तथा नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जीवन में आने वाली चुनौतियों का सकारात्मक तरीके से सामना कर मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखा जा सकता है तथा नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ एवं सफल जीवन जिया जा सकता है। डॉ. थालौड़ ने पियर प्रेशर (साथियों के दबाव) के कारण युवाओं में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए इससे बचाव के व्यावहारिक उपाय भी बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बढ़ाने, सकारात्मक सोच अपनाने एवं स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में प्राचार्य मंजू सैनी, काउंसलर डॉ. मुकेश कुमार सहित प्रशिक्षणार्थी छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु सभी को जागरूक रहने तथा दूसरों को भी प्रेरित करने का संदेश दिया गया। #Jhunjhunu #JhunjhunuNews IEC Jhunjhunu - Jhunjhunun News