गोपालगंज में गंडक नदी का जलस्तर घटने के साथ ही दियारा इलाकों में कटाव की चिंता बढ़ने लगी है. मांझा प्रखंड की निमुईया पंचायत में गंडक नदी का कटाव तेज हो गया है. नदी की धारा अब नवसृजित प्राथमिक विद्यालय निमुईया के बेहद करीब पहुंच गई है. इससे विद्यालय भवन के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है.