विंध्याचल में लापता बच्चे का कुसियारा में मिला शव, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार; पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं एसपी
मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी गांव से दो दिन से लापता बच्चे का शव कुसियारा में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
बच्चे की मौत से आक्रोशित परिजनों में भारी नाराजगी देखने को मिली। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक पोस्टमार्टम हाउस पहुंचीं और मामले की जानकारी ली। पुलिस द्वारा प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#Mirzapur #Vindhyachal #Semari #Kusiyara #MirzapurNews #CrimeNews #PoliceEncounter #TodayMirzapurNews #मिर्जापुर #विंध्याचल #सेमरी #कुसियारा #लापताबच्चा #बच्चेकीमौत #पुलिसमुठभेड़ #एसपीमिर्जापुर