स्व. उषा देवी की मन्नत हुई पूर्ण, मंत्री ने चढ़ाई साड़ी व प्रसाद
ईकवारी स्थित माँ कात्यायनी बुढ़िया माई मंदिर में किया पूजन-अर्चन
भोजपुर जिले के सहार प्रखंड अंतर्गत ईकवारी स्थित प्रसिद्ध माँ कात्यायनी बुढ़िया माई मंदिर में बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी स्व. उषा देवी द्वारा चुनाव के समय माँगी गई मन्नत पूर्ण होने पर माँ बुढ़िया माई को साड़ी एवं प्रसाद अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंत्री श्री कुशवाहा ने कहा कि स्व. उषा देवी की अटूट आस्था और श्रद्धा के अनुरूप आज उन्हें माँ के चरणों में मन्नत पूर्ण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने माँ कात्यायनी से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।
"स्व. उषा देवी की श्रद्धा और आस्था को नमन करते हुए माँ बुढ़िया माई के चरणों में मन्नत पूर्ण की।"