परिवहन एवं यातायात विभाग का संयुक्त विशेष चेकिंग अभियान, 45 बसों की जांच
सतना। परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग सतना द्वारा संयुक्त रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। माननीय सर्वोच्च न्यायालय की गाइडलाइन के आधार पर 45 बसों की सघन जांच की गई।
जांच के दौरान 11 बसों में विभिन्न प्रकार की कमियां पाई गईं। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 11 हजार रुपये का राजस्व वसूल किया गया।