
12 पुलिसकर्मियों को मिली पदोन्नति, नई जिम्मेदारियों के लिए किया प्रेरित : पंकज नैन
, 19 अक्टूबर 2026। पुलिस महानिरीक्षक, अंबाला रेंज श्री पंकज नैन, भा.पु.से. ने अंबाला रेंज के 12 पुलिस कर्मचारियों को हेड कांस्टेबल से सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया। यह पदोन्नति पुलिस कर्मचारियों की उत्कृष्ट कार्यशैली, निष्ठा, अनुशासन एवं कर्तव्यपरायणता को मान्यता देते हुए विभागीय नीति के तहत प्रदान की गई।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री पंकज नैन ने सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पदोन्नति प्रत्येक पुलिसकर्मी के सेवाकाल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि होती है। यह उनकी मेहनत, लगन, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदोन्नत पुलिसकर्मी अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं गंभीरता से करेंगे और अपने कार्यों से पुलिस विभाग की गरिमा, प्रतिष्ठा एवं जनविश्वास को और मजबूत बनाएंगे।
अंत में, पुलिस महानिरीक्षक श्री पंकज नैन ने सभी पदोन्नत पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और सफल सेवाकाल की कामना की।
एचसी से एएसआई के पद पर पदोन्नत पुलिसकर्मी
जिला अंबाला
1. मुख्य सिपाही देवी लाल
2. मुख्य सिपाही बबली कुमार
3. मुख्य सिपाही रजनीश कुमार
4. मुख्य सिपाही अशोक कुमार
5. मुख्य सिपाही रोहताश कुमार
6. मुख्य सिपाही जगदीश
जिला कुरुक्षेत्र
1. मुख्य सिपाही सूरज भान
2. मुख्य सिपाही मनजीत सिंह
3. मुख्य सिपाही कर्मवीर
4. मुख्य सिपाही आजाद सिंह
जिला यमुनानगर
1. मुख्य सिपाही तरसेम
2. मुख्य सिपाही मनोज