कलेक्टर ने 05 अधिकारियों पर 13250 रूपये की शास्ति अधिरोपित की
भिण्ड जिले में मध्यप्रदेश लोक सेवाओं के प्रदान की गारंटी अधिनियम, 2010 के अंतर्गत श्रम विभाग की अधिसूचित सेवा क्रमांक 2.3 "म.प्र. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत अंत्येष्टि एवं अनुग्रह सहायता योजना" के लंबित आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण न किए जाने के संबंध में कलेक्टर भिण्ड द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अटेर पर 4250 रूपये, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत भिण्ड पर 1500 रूपये, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लहार पर 3000 रूपये, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेहगांव पर 2250 रूपये, मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका परिषद भिण्ड पर 2250 रूपये की शास्ति अधिरोपित की गई है।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind