
अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई एक जेसीबी एवं चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियां कि गई जब्त
----------------
जिले में अवैध उत्खनन एवं खनिज परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कलेक्टर श्री संजय कुमार जैन के निर्देशन में प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिंधार्थ महावीरपुर तालाब क्षेत्र में अवैध उत्खनन करते पाए जाने पर एक जेसीबी मशीन तथा चार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त की गई । जब्त की गई जेसीबी मशीन एवं ट्रैक्टर-ट्रॉलिय को थाना परिसर में खड़ा करवा दिया है । कलेक्टर संजय कुमार जैन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन एवं शासकीय संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी, संयुक्त निरीक्षण एवं रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई जाए ताकि अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि अवैध उत्खनन अथवा खनिज परिवहन संबंधी किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को दें, जिससे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।
Jansampark Madhya Pradesh
#mauganj