
पांकी से विवाहिता अपनी दो वर्षीय बच्ची संग लापता, आठ दिन बाद भी नहीं मिला सुराग
#पांकी, #पलामू।
पांकी थाना क्षेत्र के केकरगढ़ पंचायत अंतर्गत जोल्हाबीघा गांव निवासी यूसुफ अंसारी की पुत्री निखत प्रवीण अपनी दो वर्षीय पुत्री के साथ लापता हो गई है। परिजनों के अनुसार निखत प्रवीण का विवाह करीब तीन वर्ष पूर्व केल्हवा गांव में हुआ था।
केल्हवा गांव निवासी जैनुल अंसारी की पत्नी निखत प्रवीण अपनी दो वर्षीय बच्ची के साथ पांकी से लापता हो गई हैं। घटना के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन मां-बेटी का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
मामले को लेकर पति जैनुल अंसारी ने पांकी थाना में लिखित आवेदन देकर पत्नी और बच्ची के लापता होने की जानकारी दी है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
बताया गया कि निखत प्रवीण अपने भाई के साथ इलाज कराने के लिए केल्हवा से पांकी आई थी। इसी दौरान पांकी से वह अपनी दो वर्षीय बच्ची के साथ अचानक लापता हो गई। काफी खोजबीन के बावजूद उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
लापता हुए करीब आठ दिन बीत जाने के बाद भी मां-बेटी का पता नहीं चलने से परिजन चिंतित हैं। परिजनों ने पांकी थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी पुलिस को दी है तथा मां-बेटी की तलाश कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस से जल्द से जल्द दोनों का पता लगाने की अपील की गई है।
किसी तरह की जानकारी मिलने पर नजदीकी थाना को सूचित करें या दिए गए नंबर पर सूचना दें।
9643806119, 7250770665
Panki, Palamu | Sep 21, 2026