आनंद सिंह भदौरिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने बनाया पयागपुर विधानसभा प्रभारी
बहराइच। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की ओर से संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने आनंद सिंह भदौरिया (अन्नू भैया) को पयागपुर विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किया है।
आनंद सिंह भदौरिया को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।
इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का संदेश देते हुए आनंद सिंह भदौरिया का स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। पोस्टर के माध्यम से “संगठन मजबूत” का संदेश भी दिया गया है।