बेतिया में आगामी छठ महापर्व को लेकर नगर निगम प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। इसी क्रम में महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने घरधन पोखरा स्थित छठ घाट और श्रद्धालुओं के आवागमन वाले रास्ते का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, रास्तों की स्थिति और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही संबंधित कर्मियों को घाट तक आने-जाने वाले मार्ग को सुगम और सुरक्षित बनाने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का निर्देश दिया।महापौर ने कहा कि छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को घाट तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए नगर निगम की ओर से बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।