*विशेष अभियान के तहत जिले में हुई धर्मकांटो की जाँच*
*निंबी जोधा स्थित टोल के दोनों वे-ब्रिज सत्यापित नहीं पाए जाने पर माप तोल विभाग ने की कारवाई*
डीडवाना-कुचामन, 21 अक्टूबर।
उपभोक्ता मामले एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा के निर्देशानुसार माप तोल विभाग की ओर से जिले में विशेष अभियान के तहत धर्मकांटो की जाँच की जा रही हैं।
इसी क्रम में बुधवार को जिले के निंबी जोधा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग- 58 पर टोल के दोनों वे-ब्रिज (धर्मकाटें) की जाँच की गई, इस दौरान कांटे सत्यापित नहीं पाए जाने पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 के अंतर्गत कार्यवाही कर दोनो धर्मकांटों की डिस्प्ले जब्त कुर विभागीय प्रकरण दर्ज किया गया।
कार्यवाही के दौरान महिपाल सिंह राठोड, विधिक माप विज्ञान अधिकारी, डीडवाना कुचामन एव सुरेंद्र चोटिया मौजूद रहे। विधिक माप विज्ञान अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा जारी धर्मकांटे एव पैकेजिंग की जाँच का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Didwana, Nagaur | Oct 21, 2026