मप्र में जल्द लागू हो सकता है UCC: लिव-इन रिलेशनशिप के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य!
मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर हलचल तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार:
उच्च स्तरीय समिति ने बताया कि 8 से 10 दिनों में UCC का फाइनल ड्राफ्ट तैयार हो जाएगा।
नए प्रावधानों के तहत, लिव-इन में रहने वाले जोड़ों को 30 दिनों के भीतर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।
इसका मुख्य उद्देश्य विवाद की स्थिति में महिला और बच्चों के भरण-पोषण के अधिकारों को सुरक्षित करना है।
साथ ही, समिति आदिवासी प्रतिनिधियों के सुझावों पर भी विचार कर रही है ताकि बाल विवाह को रोका जा सके और विवाह पंजीकरण को अनिवार्य बनाया जा सके।
#UCC #MadhyaPradesh #UniformCivilCode #LiveInRelationship #MPNews #LatestUpdate #LawReform #BhopalNews
Malthon, Sagar | Jun 24, 2026