Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

भाईचारे व सौहार्द की मिसाल है मेवात, शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं धार्मिक कार्यक्रम - उपायुक्त अखिल पिलानी - उपायुक्त अखिल पिलानी व एसपी डॉ. अर्पित जैन की अध्यक्षता में जिला पीस कमेटी की बैठक आयोजित नूंह, उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि जिला प्रशासन नूंह के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा करीब 75 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें म्यूजियम, लाइब्रेरी, नगर परिषद कार्यालय भवन, ऑडिटोरियम सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा गांव छपेड़ा में बनने वाले ड्राइविंग स्कूल की टेंडर प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी। उपायुक्त यह जानकारी बुधवार को आयोजित जिला पीस कमेटी की बैठक में दे रहे थे। उपायुक्त ने कहा कि नूंह की जनता के सहयोग से जिले के विकास पर विशेष फोकस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 17 मई से शुरू होने वाली 84 कोस ब्रज परिक्रमा, 27 मई को ईद, सावन माह में कांवड़ यात्राएं तथा मंदिरों से निकलने वाली जलाभिषेक यात्राओं सहित अनेक धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन होने हैं। इन सभी आयोजनों को भाईचारे, प्रेम और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में पीस कमेटी के सदस्य सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि मेवात की वर्षों पुरानी परंपरा रही है कि यहां सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर त्योहार और सामाजिक आयोजन मनाते हैं और यह परंपरा आगे भी कायम रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 84 कोस ब्रज परिक्रमा गांव बिछौर और गांव नीमका से होकर गुजरती है, जहां स्थानीय लोग श्रद्धालुओं का स्वागत कर जलपान सहित अन्य व्यवस्थाएं करते हैं। उपायुक्त ने पीस कमेटी सदस्यों से अपील की कि वे लोगों को जागरूक करें कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि में भाग न लें। उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करने, सड़कों पर रील न बनाने तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक, आपत्तिजनक या गलत सामग्री साझा न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा, खेल और स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है ताकि वे सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकें। पुलिस अधीक्षक डा. अर्पित जैन ने कहा कि पुलिस प्रशासन गौकशी, नशा तस्करी और सोशल मीडिया गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखे हुए है तथा कई मामलों में एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे गैरकानूनी गतिविधियों से दूर रहें और शिक्षा व खेलों पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि कई बार सोशल मीडिया पर लोग बिना जानकारी के आपत्तिजनक सामग्री साझा कर देते हैं, जिससे वे कानूनी कार्रवाई के दायरे में आ जाते हैं। इसलिए किसी भी प्रकार की पोस्ट या सामग्री साझा करने से पहले सावधानी बरतें। एसपी ने बताया कि नशे के खिलाफ भी पुलिस लगातार अभियान चला रही है। मेडिकल स्टोर संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना डॉक्टर की सलाह के नशीली दवाइयां किसी को न दें। गौकशी में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बैठक में पीस कमेटी सदस्य एवं पूर्व मंत्री कंवर संजय सिंह ने कहा कि मेवात भाईचारे की मिसाल है और यहां समाज के लोग मिल-बैठकर फैसले लेते हैं। उन्होंने युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए स्कूल स्तर पर प्रयास बढ़ाने की आवश्यकता बताई। पीस कमेटी सदस्य एवं हरियाणा वक्फ बोर्ड के प्रशासक जाकिर हुसैन ने कहा कि जिला में शांति बनाए रखने तथा युवाओं को नशा, दहेज और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिएं। पीस कमेटी सदस्य बनी राम मंगलम ने जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस बैठक को सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि इससे सभी समाजों के लोगों को भाईचारे और सौहार्द के साथ मिलकर कार्य करने का संदेश मिलता है। बैठक में जीएस मलिक, तैयब हुसैन घासड़िया, मुफ्ती जाहिद, डा. शमशुद्दीन, हबीब हवन नगर सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने सुझाव दिए और सामाजिक एवं धार्मिक सौहार्द बनाए रखने में सहयोग का आश्वासन दिया। इस बैठक में नगरपरिषद नूंह के चेयरमैन संजय मनोचा, नगरपालिका पुन्हाना चेयरमैन बलराज सिंगला, सुरेंद्र प्रताप आर्य, जावेद अहमद, पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद, हेमराज शर्मा, रमेश मानूवास, तैयब हुसैन, याहया करीमी, मोलाना कासिम, इंजीनियरिंग कॉलेज पल्ला के निदेशक डॉ रफी ख्वाजा, जाहिद बाई, ताहिर हुसैन, नासिर हुसैन, मोलाना शेर मोहम्मद सहित अन्य पीस कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। इसके अलावा अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, एसीयूटी अमितेज, एसडीएम पुन्हाना अमित कुमार, एसडीएम तावडू जितेन्द्र कुमार, एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण, एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

Ferozepur Jhirka, Nuh | Aug 3, 2026

MORE NEWS

नूंह में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य व कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर राज्यपाल ने दिया बल

- आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करना हो प्रशासन का उद्देश्य - प्रोफेसर असीम कुमार घोष

- समन्वित प्रयासों से नूंह जिले को विकास के शिखर तक पहुंचाना हो अधिकारियों का उद्देश्य

नूंह, - हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने वीरवार को जिला नूंह के लघु सचिवालय स्थित सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत इंटरैक्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिले के समग्र विकास के लिए ठोस एवं समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
 राज्यपाल ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करना होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी नागरिक अपनी समस्याओं के साथ प्रशासन के पास आते हैं, उन्हें उचित सुनवाई और संतोषजनक समाधान मिले, जिससे जनता और प्रशासन के बीच विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करने और कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
 उन्होंने जिले के आधारभूत ढांचे जैसे सरकारी कार्यालयों, स्वास्थ्य सेवाओं और शैक्षणिक संस्थानों को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता जताई। राज्यपाल ने कहा कि सरकारी भवन केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं होते, बल्कि यह सरकार और जनता के संयुक्त प्रयासों का प्रतीक हैं। इन संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को सकारात्मक कार्य वातावरण बनाए रखते हुए आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना चाहिए।
 शिक्षा के क्षेत्र पर विशेष ध्यान देते हुए राज्यपाल ने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षकों की पर्याप्त उपलब्धता तथा विद्यार्थियों में अंग्रेजी एवं आधुनिक विषयों की दक्षता विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्कूलों में बढ़ती ड्रॉपआउट दर को गंभीर विषय बताते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर कम करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर बल दिया। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा एवं उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए भी ठोस कदम उठाने की आवश्यकता बताई।
 स्वास्थ्य सेवाओं के संदर्भ में राज्यपाल ने अस्पतालों में सुविधाओं के विस्तार, डॉक्टरों एवं स्टाफ की उपलब्धता तथा आपातकालीन सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों विभाग जिले के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को शांति, स्थिरता एवं जनविश्वास कायम रखने के निर्देश दिए गए।
 राज्यपाल ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में आईटी सेक्टर, शिक्षा हब तथा खेल सुविधाओं के विकास पर बल देते हुए कहा कि कौशल विकास और रोजगार सृजन के माध्यम से जिले के युवाओं को नई दिशा प्रदान की जा सकती है। समन्वित प्रयासों से नूंह जिले को विकास के नए आयामों तक पहुंचाया जा सकता है।
बैठक के दौरान उपायुक्त एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी राज्यपाल को दी। साथ ही शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर राज्यपाल ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश दिए। 
 कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल असीम कुमार घोष ने सभी अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि निरंतर प्रयासों और बेहतर समन्वय से ही जिले का सर्वांगीण विकास संभव है तथा आमजन के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार लाया जा सकता है। इससे पहले राज्यपाल ने लघु सचिवालय की द्वितीय मंजिल पर स्थित सभागार का नवीनीकरण उपरांत उद्ïघाटन किया। इससे पहले राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष का जिला नूंह में आगमन पर सर्किट हाउस में उनके सम्मान में पुलिस की टुकड़ी ने औपचारिक रूप से हथियारों की सलामी के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। 
 इस अवसर पर जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने राज्यपाल का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया, जबकि अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष का सम्मान स्वरूप शॉल भेंट कर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में राज्यपाल हरियाणा के सचिव विजय कुमार भावीकट्ïटी व एडीसी धीरज सेतिया, पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन, अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, एएसपी शशि शेखर, डीएमसी दलबीर सिंह, एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम, एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण, एसडीएम तावड़ू जितेन्द्र कुमार, एसडीएम पुन्हाना अमित गुलिया, मेडिकल कॉलेज नल्लहड़ के निदेशक डॉ. मुकेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. संदीप मेहता सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।                                                                                                                                                                            फोटो सहित।

नूंह में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य व कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर राज्यपाल ने दिया बल - आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करना हो प्रशासन का उद्देश्य - प्रोफेसर असीम कुमार घोष - समन्वित प्रयासों से नूंह जिले को विकास के शिखर तक पहुंचाना हो अधिकारियों का उद्देश्य नूंह, - हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष ने वीरवार को जिला नूंह के लघु सचिवालय स्थित सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न विकासात्मक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत इंटरैक्शन किया। इस दौरान उन्होंने जिले के समग्र विकास के लिए ठोस एवं समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। राज्यपाल ने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करना होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो भी नागरिक अपनी समस्याओं के साथ प्रशासन के पास आते हैं, उन्हें उचित सुनवाई और संतोषजनक समाधान मिले, जिससे जनता और प्रशासन के बीच विश्वास और अधिक मजबूत हो सके। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग करने और कार्यों की वास्तविक स्थिति का आकलन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जिले के आधारभूत ढांचे जैसे सरकारी कार्यालयों, स्वास्थ्य सेवाओं और शैक्षणिक संस्थानों को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता जताई। राज्यपाल ने कहा कि सरकारी भवन केवल ईंट-पत्थर का ढांचा नहीं होते, बल्कि यह सरकार और जनता के संयुक्त प्रयासों का प्रतीक हैं। इन संस्थानों में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को सकारात्मक कार्य वातावरण बनाए रखते हुए आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र पर विशेष ध्यान देते हुए राज्यपाल ने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षकों की पर्याप्त उपलब्धता तथा विद्यार्थियों में अंग्रेजी एवं आधुनिक विषयों की दक्षता विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने स्कूलों में बढ़ती ड्रॉपआउट दर को गंभीर विषय बताते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर कम करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर बल दिया। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा एवं उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए भी ठोस कदम उठाने की आवश्यकता बताई। स्वास्थ्य सेवाओं के संदर्भ में राज्यपाल ने अस्पतालों में सुविधाओं के विस्तार, डॉक्टरों एवं स्टाफ की उपलब्धता तथा आपातकालीन सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। उन्होंने पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों विभाग जिले के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों को शांति, स्थिरता एवं जनविश्वास कायम रखने के निर्देश दिए गए। राज्यपाल ने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में आईटी सेक्टर, शिक्षा हब तथा खेल सुविधाओं के विकास पर बल देते हुए कहा कि कौशल विकास और रोजगार सृजन के माध्यम से जिले के युवाओं को नई दिशा प्रदान की जा सकती है। समन्वित प्रयासों से नूंह जिले को विकास के नए आयामों तक पहुंचाया जा सकता है। बैठक के दौरान उपायुक्त एवं अन्य संबंधित अधिकारियों ने जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी राज्यपाल को दी। साथ ही शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए, जिन पर राज्यपाल ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश दिए। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल असीम कुमार घोष ने सभी अधिकारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि निरंतर प्रयासों और बेहतर समन्वय से ही जिले का सर्वांगीण विकास संभव है तथा आमजन के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार लाया जा सकता है। इससे पहले राज्यपाल ने लघु सचिवालय की द्वितीय मंजिल पर स्थित सभागार का नवीनीकरण उपरांत उद्ïघाटन किया। इससे पहले राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष का जिला नूंह में आगमन पर सर्किट हाउस में उनके सम्मान में पुलिस की टुकड़ी ने औपचारिक रूप से हथियारों की सलामी के साथ गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने राज्यपाल का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया, जबकि अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति ने राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष का सम्मान स्वरूप शॉल भेंट कर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में राज्यपाल हरियाणा के सचिव विजय कुमार भावीकट्ïटी व एडीसी धीरज सेतिया, पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन, अतिरिक्त उपायुक्त ज्योति, एएसपी शशि शेखर, डीएमसी दलबीर सिंह, एसडीएम नूंह कुंवर आदित्य विक्रम, एसडीएम फिरोजपुर झिरका लक्ष्मी नारायण, एसडीएम तावड़ू जितेन्द्र कुमार, एसडीएम पुन्हाना अमित गुलिया, मेडिकल कॉलेज नल्लहड़ के निदेशक डॉ. मुकेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ. संदीप मेहता सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। फोटो सहित।

Ferozepur Jhirka, Nuh | Aug 3, 2026

नूंह में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य व कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर राज्यपाल ने दिया बल

- आमजन की समस्याओं का त्वरित, ...

नूंह में विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य व कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने पर राज्यपाल ने दिया बल - आमजन की समस्याओं का त्वरित, ...

Ferozepur Jhirka, Nuh | May 1, 2026

फिरोजपुर झिरका स्थित पांडव कालीन ऐतिहासिक शिव मंदिर पर आज शिवरात्रि के पर्व पर हजारों शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर अपनी मनौ...

फिरोजपुर झिरका स्थित पांडव कालीन ऐतिहासिक शिव मंदिर पर आज शिवरात्रि के पर्व पर हजारों शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर अपनी मनौ...

Ferozepur Jhirka, Nuh | Feb 15, 2026