मनाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 100 पेटी अवैध शराब बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Kullu Times
अवैध शराब एवं नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना मनाली की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 100 पेटी अवैध अंग्रेज़ी शराब बरामद की है ।
दिनांक 15.07.2026 को पुलिस थाना मनाली की टीम ने गश्त/ नाकाबंदी के दौरान फस्ट स्नो गैलरी, सोलंग नाला के समीप एक ट्रक (HP 30B-2006) को संदेह के आधार पर जांच हेतु रोका । तलाशी के दौरान वाहन से रॉयल स्टैग ब्रांड की 100 पेटी अंग्रेजी शराब (कुल 1,200 बोतलें) बरामद हुई, जिसे बिना वैध दस्तावेजों के ले जाया जा रहा था ।
इस संबंध में वाहन चालक चेत राम (46 वर्ष) पुत्र बिक्रम जीत निवासी गांव घर्ट गाड डाकघर चनौन तहसील बंजार जिला कुल्लू के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है । बरामद शराब की खेप के स्रोत, गंतव्य तथा इस अवैध तस्करी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका के संबंध में जांच जारी है । Kullu Police
Kullu, Kullu | Jul 16, 2026