दुखद खबर 💔 गैस सिलेंडर लीक होने से हुए धमाके में महिला की मौत, नन्हे बच्चे के सिर से उठा मां का साया
📍कुल्लू
कुल्लू से बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शियाह गांव के साथ लगते आशनी गांव में गैस सिलेंडर लीक होने से हुए धमाके में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर लीक होने के बाद अचानक धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि महिला की जान चली गई।
इस हादसे ने एक मासूम बच्चे से उसकी मां का साया छीन लिया।
जिस बच्चे के लिए उसकी मां ही पूरी दुनिया थी, वह अब मां की ममता से हमेशा के लिए दूर हो गया। नन्हे से बच्चे का अपनी मां से यूं बिछड़ जाना हर किसी की आंखों में आंसू ला रहा है।
एक तरफ घर में मातम पसरा है, तो दूसरी तरफ परिवार इस असहनीय दुख को झेलने के लिए मजबूर है।
गैस सिलेंडर की मामूली सी लापरवाही कितनी बड़ी त्रासदी में बदल सकती है, यह हादसा उसका दर्दनाक उदाहरण है।
एक मां चली गई… लेकिन पीछे अपने नन्हे बच्चे की पूरी जिंदगी छोड़ गई।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें। 🙏
आप देख रहे हैं हिमाचल मेंटोर।
#हिमाचल #मेंटोर #कुल्लू #आशनी #शियाह #कुल्लून्यूज #दुखदखबर #दर्दनाकहादसा #गैससिलेंडर #गैसलीक #सिलेंडरब्लास्ट #महिलाकीमौत #मां #मासूमबच्चा #मांसेबिछड़ा #हिमाचलसमाचार #Kullu #HimachalPradesh #HimachalNews #HimachalMentor