जिला सिरमौर के नाहन बस स्टैंड पार्किंग में युव*क से 5.270 ग्राम चर*स बरा*मद...
सबसे तेज खबर/ सिरमौर
जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नाहन पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना नाहन की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्र*वाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 5.270 ग्राम च*रस बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गश्त के दौरा*न HRTC बस स्टैंड की पार्किंग में मौजूद थी। इसी दौरान प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5.270 ग्राम चर*स बरामद हुई। आरोपी की पहचान काकू राम पुत्र तोता राम निवासी गांव भाटगढ़, तहसील रेणुका जी, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगामी जांच जारी है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।