डीह कस्बा मे अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा मंगलवार लगभग 1बजे समाज सेवी अशिष सिंह उर्फ आशु सिह के आवास पर पहुंचे जहां श्री सिंह के मां सत्य भामा का 29मई शुक्रवार को निधन हो गयी था।जहा किशोरी लाल शर्मा ने दिवंगत परिवार से मिल कर अशीष सिंह के पिता तेज बहादुर को ढांढस बंधाया।इसी क्रम मे बिरनानाव के पूर्व प्रधान अखिलेश मिश्र के पिता राधे रमण मिश्रा के निधन पर मिश्रा के घर जा मिले। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद जायसवाल पीसीसी सदस्य किरन देवी तिरजुगी नारायण अर्जुन पासी तुलसी पासी यादुवेंद्र पूर्व प्रधान सुनील जायसवाल विनोद सिंह मनोज सिंह हैप्पी सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।