बदायूं में सनसनीखेज हत्या का खुलासा!
बिसौली पुलिस ने गुमशुदा विवाहिता के मामले की विवेचना करते हुए हत्या की घटना का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, विवाहिता की कमरे में हत्या करने के बाद शव को लैट्रीन के गटर में डाल दिया गया था।
पुलिस जांच में पति और जेठ समेत पांच आरोपियों की संलिप्तता सामने आई है। बिसौली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त बताए जा रहे साधन भी बरामद किए गए हैं।
मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
📍 बिसौली, बदायूं
📢 BADAUN 24 | Voice of Badaun
#Badaun24 #BadaunNews #Budaun #बदायूं #Bisauli #बिसौली #UPNews #UttarPradeshNews #BreakingNews #CrimeNews #PoliceAction #BisauliPolice #BadaunPolice #HindiNews #LocalNews #VoiceOfBadaun
Bisauli, Budaun | Jul 12, 2026