Public App Logo
Jansamasya
Janmashtami
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

Voiceofbadaun

बदायूं: मेंथा टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो सगे भाइयों की मौत

थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सुरैनी पापड़ी स्थित एक मेंथा फैक्ट्री में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मेंथा टैंक की सफाई करने उतरे तीन सगे भाई जहरीली गैस की चपेट में आ गए।

हादसे में जयवीर (32) और राजेश (22) की मौत हो गई, जबकि तीसरे भाई पोटी (27) की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर किया गया है।

बताया जाता है कि सबसे पहले एक भाई टैंक में सफाई के लिए उतरा था। काफी देर तक बाहर न आने पर दूसरा भाई उसे बचाने के लिए अंदर गया, लेकिन वह भी बेहोश हो गया। इसके बाद तीसरा भाई दोनों को निकालने के लिए टैंक में उतरा और वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया।

फैक्ट्री कर्मियों और ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जयवीर और राजेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में टैंक के अंदर जहरीली गैस से दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

#Badaun #BreakingNews #FaizganjBehta #MenthaFactory #Badaun24 #VoiceOfBadaun #UPNews #BreakingBadaun

बदायूं: मेंथा टैंक की सफाई के दौरान बड़ा हादसा, दो सगे भाइयों की मौत थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव सुरैनी पापड़ी स्थित एक मेंथा फैक्ट्री में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मेंथा टैंक की सफाई करने उतरे तीन सगे भाई जहरीली गैस की चपेट में आ गए। हादसे में जयवीर (32) और राजेश (22) की मौत हो गई, जबकि तीसरे भाई पोटी (27) की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर किया गया है। बताया जाता है कि सबसे पहले एक भाई टैंक में सफाई के लिए उतरा था। काफी देर तक बाहर न आने पर दूसरा भाई उसे बचाने के लिए अंदर गया, लेकिन वह भी बेहोश हो गया। इसके बाद तीसरा भाई दोनों को निकालने के लिए टैंक में उतरा और वह भी जहरीली गैस की चपेट में आ गया। फैक्ट्री कर्मियों और ग्रामीणों ने तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जयवीर और राजेश को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में टैंक के अंदर जहरीली गैस से दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। #Badaun #BreakingNews #FaizganjBehta #MenthaFactory #Badaun24 #VoiceOfBadaun #UPNews #BreakingBadaun

Bisauli, Budaun | Jun 5, 2026

Latest Voiceofbadaun News Videos - Watch the Latest News of July 28, 2026 | Public App