
⬇️पिथौरागढ़ : पारस बोरा का राज्य कर अधिकारी पद पर चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर⬇️
गणाई गंगोली क्षेत्र के तपोवन (गुना किटान) निवासी पारस बोरा का राज्य कर अधिकारी पद पर चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान गुना प्रकाश पांडेय, जिला पंचायत सदस्य पंकज बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य बलबीर सिंह बोरा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
पारस बोरा शिक्षित परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता पुष्कर सिंह बोरा आईटीआई पिथौरागढ़ से शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता पूमन बोरा शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक करने वाले पारस की इस सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है। करन बोरा, कमल उपाध्याय, चंदन बाणी, दीनदयाल उपाध्याय, कुंदन बोरा, देवेंद्र मेहता, आनंद बोरा, महेश डसीला, भुवन बोरा, ज्ञानेंद्र बोरा, राजेश बोरा और गिरीश बोरा सहित कई लोगों ने उनकी उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि पारस ने अपनी मेहनत और लगन से पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।