झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी निवासी सुनील कुमार को देश की प्रमुख तेल एवं गैस कंपनी ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) का अगला चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वे स्वर्गीय नंदकुमार गुप्ता के पुत्र हैं। उनकी नियुक्ति को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है।
वर्तमान में सुनील कुमार ONGC के मेहसाणा एसेट में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं एसेट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। वे 7 दिसंबर 2026 या उसके बाद पदभार संभालेंगे। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
सुनील कुमार ने वर्ष 1991 में ONGC में अपना करियर शुरू किया था। वे पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में स्नातक और इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स (ISM), धनबाद के पूर्व छात्र हैं। तीन दशक से अधिक के अनुभव में उन्होंने उत्पादन, वेल सर्विसेज और ऑफशोर ऑपरेशन जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं।
#Dumri #ONGC #Chairman #SunilKumar #GiridihNews