ग्वालियर में युवक के अपहरण और गोलीकांड के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश छोटू कमरिया को गिरफ्तार कर लिया है,गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का उसके ही इलाके में पैदल जुलूस निकाला। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य बदमाशों में कानून का भय पैदा करना और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना बताया जा रहा है।
बीते दिनों विनय नगर थाना क्षेत्र में विक्की यादव नाम के युवक के अपहरण और गोलीकांड की घटना सामने आई थी,मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटू कमरिया की तलाश शुरू की थी और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था,लगातार दबिश और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
#gwaliornewslive