शिवहर में ग्रामीण विकास सेवा के पदाधिकारी 21 सितंबर से सामूहिक अवकाश पर
शिवहर: बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ (BRDSA) के राज्यव्यापी आह्वान पर शिवहर जिले के ग्रामीण विकास सेवा से जुड़े पदाधिकारियों ने 21 सितंबर 2026 से सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा की है।
पदाधिकारियों ने शुक्रवार, 11 सितंबर को जिला पदाधिकारी, शिवहर को हस्ताक्षरित पत्र सौंपकर आंदोलन की जानकारी दी। संघ की प्रमुख मांगों में राज्य सेवा संवर्ग का दर्जा, कालबद्ध प्रोन्नति और कार्य के दौरान सुरक्षा समेत अन्य लंबित मांगों का समाधान शामिल है।
संघ का कहना है कि मांगों को लेकर लंबे समय से सरकार और विभागीय स्तर पर पत्राचार किया जा रहा है, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं निकला है।
सामूहिक अवकाश की स्थिति में ग्रामीण विकास योजनाओं और प्रखंड स्तर के प्रशासनिक कार्यों पर असर पड़ने की संभावना है। संघ ने कहा है कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
#Sheohar #Shivhar #BiharNews #RuralDevelopment #BRDSA BiharNewsUpdate TirhutNews
Bihar, India | Sep 12, 2026