
एचपीवी टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए बहराइच को मिला राज्य स्तरीय सम्मान।
बहराइच को मिला राज्य स्तरीय सम्मान किशोरी बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित करने के लिए चलाए जा रहे एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बहराइच जिले को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया है।
राज्यपाल ने सीडीओ को किया सम्मानित लखनऊ के एसजीपीजीआई (SGPGI) परिसर में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बहराइच के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) आईएएस सुनील कुमार धनवंता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक और एमडी मेडिकल एजुकेशन नेहा शर्मा भी मौजूद रहीं।
सीडीओ सुनील धनवंता ने इस सफलता का श्रेय स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पंचायती राज विभाग और जिला प्रशासन के समन्वित प्रयासों को दिया है।
डीएचईआईओ बृजेश सिंह के अनुसार, 13 जुलाई 2026 तक जिले में 2,508 विशेष सत्र आयोजित कर 7,814 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है।
सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 9 से 14 वर्ष की आयु में एचपीवी वैक्सीन सबसे अधिक प्रभावी और पूरी तरह सुरक्षित है। प्रशासन ने सभी अभिभावकों से बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की है।