जिला नियोजनालय मुंगेर द्वारा दिनाँक 05 जून 2026 को संयुक्त श्रम भवन, गवर्नमेंट आईटीआई कैंपस, सीता कुंड रोड में एक दिवसीय जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस एक दिवसीय जॉब कैम्प में निजी क्षेत्र के नियोजक TSPL द्वारा Haier Appliances India Pvt Ltd में विभिन्न पदों के लिए चयन किया जायेगा। वेतन 18000/- से 24500/- है एवं कार्य स्थल रंजनगांव, पुणे, महाराष्ट्र है। इसमें बस, कैंटीन के साथ मेडिक्लेम पॉलिसी की भी सुविधा साथ में दी जाएगी।
Munger, Munger | Jun 2, 2026